नाबालिग की जबरन विवाह कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

नैनीताल। उधमंसिंह नगर जनपद के कुंडा में एक नाबालिग का जबरन विवाह कराने के मामले में पुलिस ने लड़की की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडिता युवती की ओर से 112 पर फोन कर सूचना दी गई कि उसकी मां और मौसा पाल सिंह उर्फ पाला और मौसी रजनी कौर ने उसकी शादी जबरदस्ती हरियाणा रेवाड़ी के दाईका थाना कोट निवासी टोनी पुत्र महेंद्र सिंह से कर दी है तथा जबरदस्ती उसके साथ भेजा जा रहा है।

इसके बाद पुलिस की एक टीम को गांव भेजा गया और मामला सही पाये जाने पर युवती की मां और मौसा एवं मौसी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बाल विवाह संरक्षण अधिनियम-2006 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.