After Header-1

उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने संधू ,ओम प्रकाश की रवानगी

देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सुखवीर सिंह संधू को नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में सोमवार अपराह्न अपर मुख्य सचिव, कार्मिक, राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किया।

तो वहीं निर्वतमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश की रवानगी दिल्ली और नैनीताल कर दी है। सरकार ने ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तराखण्ड का पदभार सौंपी है जिसका मुख्यालय नैनीताल में है। वहीं इसी के साथ ओम प्रकाश को मुख्य स्थानिक आयुक्त दिल्ली की भी जिम्मेदारी सौंंपी गई है।

जबकि इससे पूर्व, आज पूर्वाह्न भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष  संधू को उनके मूल संवर्ग उत्तराखंड के लिये केन्द्र सरकार के मंत्रिमण्डल की नियुक्ति समिति ने पदमुक्त के निर्देश दिए थे।

इसके बाद शाम होने से पहले ही उत्तराखंड शासन ने उन्हें मुख्य सचिव पद पर अपना योगदान देने के निर्देश निर्गत कर दिये। सूत्रों के अनुसार, संधू देहरादून के लिये रवाना हो चुके हैं और आज रात को वह अपने नये पद का दायित्व ग्रहण कर लेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.