उत्तराखंड : महसूस किए गए भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र था मुनस्यारी

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिला में महसूस किए गए आज भूकंप के झटके।भूकंप से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है।झटके से फिलहाल कोई नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में और बागेश्वर में आज दोपहर को महसूस किया गया। वहीं भूकंप का झटका हल्का होने की वजह से अन्य इलाकों में इसे महसूस नहीं किया गया। भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.