उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा स्थगित करने का लिया फैसला

देहरादून: इस साल जुलाई में होने वाली कांवड़ यात्रा को उत्तराखंड सरकार ने स्थगित करने का फैसला लिया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा की 1-2 दिन में आदेश जारी कर दिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड में पिछले साल भी कांवड़ यात्रा स्थगित की गई थी।

इस साल भी परिस्थितियां पिछले साल जैसी ही हो गई हैं। साथ ही संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जाने लगी है। इसे देखते हुए कांवड़ यात्रा इस बार भी स्थगित की गई है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले के अनुरूप आदेश जारी किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.