देश में संक्रमण की रफ्तार में कमी, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले

नयी दिल्ली । देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी आ रही है। सक्रिय मामले अब घटकर छह लाख से कम हो गये और इनकी दर दूसरे दिन भी दो फीसदी से नीचे रही। इस बीच 64 लाख 25 हजार 893 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये।देश में अब तक 32 करोड़ 17 लाख 60 हजार 77 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,040 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 33 हजार 183 हो गया है। इस दौरान 57 हजार 944 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 92 लाख 51 हजार 29 हो गयी है। सक्रिय मामले 9,162 कम होकर पांच लाख 86 हजार 403 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,258 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 95 हजार 751 हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.