After Header-1

बंगाल : फर्जी वैक्सीनेशन का शिकार हुईं TMC सांसद मिमी, तबियत बिगड़ी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में फर्जी वैक्सीनेशन का शिकार हुईं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की आज तबियत खराब हो गई । मिमी ने चार दिन पहले एक कैम्प में वैक्सीन लगवाई थी। टीका लगवाने के बाद ही चक्रवर्ती को धांधली का शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सांसद के पेट में दर्द और काफी ज्यादा पसीना भी आ रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह दिक्कत वैक्सीन की वजह से हुई है या नहीं पर इसकी जांच की जा रही है।

चक्रवर्ती को पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या संभावित एंटीबैक्टीरियल इंजेक्शन के चलते उन्हें कोई विपरीत दुष्प्रभाव हो रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में टीएमसी सांसद को वैक्सीन कैम्प में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बाद एसएमएस नहीं मिलने के चलते उन्हें इस प्रक्रिया पर शक हुआ।

कोविड टीकाकरण : तीन और सहयोगियों गिरफ्तार

इस बीच कोलकाता में संदिग्ध कोविड टीकाकरण शिविर के संबंध में फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब के तीन और सहयोगियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देब के दो सहयोगी कोलकाता नगर निगम  के नाम से आरोपी द्वारा खोले गये बैंक खाते के हस्ताक्षरकर्ता थे। देब के मातहत काम करने वाला तीसरा आरोपी शिविर में काफी सक्रियता से हिस्सा ले रहा था, जहां कई लोगों को नकली टीके की खुराक दी गयी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.