After Header-1

7 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आज 7 पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल करते हुए आदेश जारी किया । पीसीएस अधिकारी रामदत्त पालीवाल से परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। अब उन्हें अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी का कार्यभार सौंपा गया है। पीसीएस अधिकारी मोहम्मद नासिर को संयुक्त सचिव कौशल विकास विभाग उत्तराखंड शासन देहरादून भेजा गया है।

उनके पास अभीतक अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी की जिम्मेदारी थी। पीसीएस अधिकारी प्रकाश चंद दुमका से महाप्रबंधक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।

पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से हटाकर महाप्रबंधक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी विवेक राय को उपायुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है। अभी तक वे डिप्टी कलेक्टर नैनीताल थे.पीसीएस अधिकारी परितोष वर्मा से उपायुक्त गन्ना काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.