झारखण्ड तलवारबाजी संघ ने किया वृक्षारोपण

रांची: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखण्ड तलवारबाजी संघ के द्वारा मोराबादी स्टेडियम रांची के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और पदक जीत कर देश का और राज्य का मान बढ़ाने हेतू शुभकामना दी।

विशेषकर झारखंड के वो खिलाड़ी जो देश के तरफ से ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहे है उनसे पदक की उम्मीद की है। उन्होंने ये बताते हुए प्रसन्ता व्यस्त किया कि पहली बार देश की महिला तलवारबाज भवानी देवी ओलंपिक में हिस्सा ले रहीं हैं और उनको पदक हासिल करने की शुभकामना देते हैं। इस अवसर पर 15 विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.