भाजपा नेत्री गिरफ्तार, पार्टी ने सभी पदों से किया निष्काषित

देहरादून :  संपत्ति में घुसकर कब्जा करने और शांति भंग के आरोप में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की नेता रीना गोयल व उनके दो बेटों समेत चार के लोगों को देर रात गिरफ्तार किया। रविवार को उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।बता दें कि पुलिभ कै आई एक मेल के बाद भाजपा नेत्री गोयल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लेमेंट टाउन थाना पुलिस ने उनके दो बेटे समेत उन को गिरफ्तार किया है।

रीना गोयल को अनिश्चित काल के लिए निष्काषित कर दिया गया

भाजपा नेत्री गिरफ्तार, पार्टी ने सभी पदों से किया निष्काषितभाजपा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को पार्टी ने सभी पदों से अनिश्चित काल के लिए निष्काषित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से उनका निष्कासन पत्र जारी किया गया है। विभिन्न माध्यमों से रीना ग़ोयल के खिलाफ मिली शिकायत एवं पार्टी की गरिमा के प्रतिकूल कार्यों की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत ही अनुशासित एवं सुचिता प्रधान संग़ठन है इसमें किसी प्रकार के अनुशासन हीनता को बर्दाश्त नही किया जा सकता है।

Leave a Reply