After Header-1

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से टीकों की खरीद का मांगा पूरा ब्योरा

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही वैक्सीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारियों की मांग की है। सभी प्रासंगिक दस्तावेज और फाइल नोटिंग रिकार्ड पर रखे तथा कोवैक्सीन, कोविशील्ड एवं स्पुतनिक वी समेत सभी टीकों की खरीद का ब्योरा पेश करने को कहा है। भारत में फिलहाल कोवैक्सीन , कोविशील्ड  और स्पूतनिक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट्ट की विशेष पीठ ने कहा, केंद्र सरकार अपना हलफनामा दाखिल करते समय यह भी सुनिश्चित करेगी कि टीकाकरण नीति पर उसकी सोच को दर्शाने वाले सभी प्रासंगिक दस्तावेज तथा फाइल नोटिंग की प्रतियां टीकाकरण नीति के साथ संलग्न हों। सरकार से 31 दिसंबर 2021 तक वैक्सीन की अनुमानित उपलब्धता की जानकारी तैयार करने के लिए भी कहा गया है।

भारत में दो वैक्सीन ऐसी हैं, जिनका इस्तेमाल दुनिया के अन्य देशों में भी हो रहा है। रूसी वैक्सीन स्पूतनिक इस महीने के दूसरे सप्ताह तक अपोलो अस्पतालों में मिलने लगेगी।  इसकी कीमत 1195 रुपये प्रति डोज रखी गई है। वहीं, कोविशील्ड राज्यों को 300 रुपये प्रति डोज और निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति डोज में उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.