After Header-1

देश में टीकाकरण पर प्रियंका ने मोदी सरकार को घेरा

नई दिल्ली:  देश में वैक्सीन की कमी को लेकर मोदी सरकार पर लगातार प्रियंका गाँधी हमले कर  रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक फिर इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा।

प्रियंका ने मोदी सरकार की टीकाकरण योजना को अंधेर वैक्सीन नीति बताते हुए पीएम मोदी को चौपट राजा बताया। प्रियंका अपने ट्वीट में लिखा मई ! वैक्सीन उत्पादन क्षमता: 8.5 करोड़, वैक्सीन उत्पादन: 7.94 करोड़, वैक्सीन लगी: 6.1 करोड़े

जून: सरकारी दावा 12 करोड़ वैक्सीन आएँगी, कहां से? क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहाँ खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.