After Header-1

UP : 1 जून से Unlock प्रक्रिया शुरू, 20 जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू

लखनऊ। यूपी में कोरोना कर्फ्यू के संबंध में नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है।  संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम बजे तक की ढील दी है। अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोर टीम की गहन बैठक के बाद प्रदेश में फिलहाल उन 20 शहरों में कोरोना कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है, जहां पर 600 से अधिक एक्टिव केस अभी भी हैं। इसके साथ ही 55 जिलों में भी नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन की शर्त के साथ पांच दिन सुबह सात से शाम के सात बजे तक बाजार खोलने की छूट दी गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 20 शहर के लोगों को अभी भी कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों में रहना होगा।

मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपने आदेश में कहा है कि निषेध क्षेत्र के बाहर एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा और इसके साथ ही शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी/ कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.