After Header-1

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार की कोरोना से निधन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

देहरादून। आज कोरोने से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला गंगवार का निधन हो गया। सुशीला गंगवार पिछले 25 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रही थीं। गंगवार शुगर की रोगी भी थीं। सुशीला गंगवार के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।

इससे पूर्व उनकी पुत्री की भी कोरोना से मौत हो चुकी है। श्रीमती गंगवार दो बार जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं। अभी उनकी पुत्रवधु रेनू गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।  उनके पति ईश्वरी गंगवार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पुत्र सुरेश गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं ।बरा गांव में घर पर ही सुशीला का उपचार चल रहा था। सुशीला गंगवार के निधन की सूचना पर लोग शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे हैं। गांव में शोक का माहौल है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.