नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा: अंजुम गौर

गरीब और जरूरतमंदों को बांटे खाने के पैकेट

  • गरीब और जरूरतमंदों को बांटे खाने के पैकेट

रुड़की। कोरोनाकाल में तमाम चुनौतियों के बीच भी गरीब और जरूरतमंदों की मदद में लगातार जुटी हुई हैं नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर। इसी क्रम में उन्होंने गंग नहर किनारा पुल, नगर निगम स्थित रैन बसेरा, जामा मस्जिद, साईं मंदिर के इर्द-गिर्द और राहगीरों को खाने के पैकेट वितरित किए।
रुड़की नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर एवं पश्चिमी मंडल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष सुश्री अंजुम गौर ने का कहना कि कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कई संस्थाएं और समाजसेवी पूरे मनोयोग से जुटे हैं, ताकि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। यह अच्छी बात है। वह मानती हैं कि ‘नर सेवा ही सच्ची नारायण सेवा’ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.