पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड का आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार गिरफ्तार

नयी दिल्ली।पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड का आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार और उसके राइट हैंड अजय को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहे सुशील कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से भी इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़े-भारत में 8,848 ब्लैक फंगस के मामले, 200 से ज्यादा लोगों की मौत

पुलिस ने पहलवान सुशील पर एक लाख रुपये और वहीं अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में आरोपी बनाए जाने के बाद 4 मई से ही उनका कोई अता-पता नहीं था। अदालत ने 15 मई को सुशील कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।  पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने कुमार के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़े-अब तक मिजोरम में शरण ले चुके म्यांमार के 15,900 से अधिक नागरिक

Leave A Reply

Your email address will not be published.