असम बीजेपी की बैठक खत्म, हेमंत बिस्व सरमा होंगे अगले CM

गुवाहाटी : असम बीजेपी में शनिवार से जारी बैठकों के दौर के बाद आज हेमंत बिस्व सरमा के नाम पर मोहर लगा दी गई। असम का पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद यह जानकारी दी।  हेमंत बिस्व सरमा कल यानी सोमवार को CM पद की शपथ लेंगे। के नए मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत बिस्व सरमा के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

दोनों नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में नड्डा और शाह के साथ की थी बैठक

भाजपा ने चुनाव से पहले असम के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। ऐसे में भाजपा की जीत के बाद असम में सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्व सरमा के सीएम बनने के नामों को लेकर चर्चा हो रही थी। जिसके लिए दोनों नेताओं ने शनिवार  को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की थी। जिसके बाद ये फैसला लिया गया है कि हेमंत बिस्व सरमा असम के नए सीएम होंगे। 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली पार्टी असम गण परिषद ने 9 सीटें और और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने 6 सीटें जीती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.