After Header-1

कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार, मदद के लिये आगे आये सलमान खान

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। एक बार फिर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मसीहा बनकर मदद करने उतर आए हैं।  वहीं बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर मुंबईमें

कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स की मदद के लिये आगे आये है। सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जहां पर वह कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को भेजे जाने वाले खाने की क्वॉलिटी यानी कि गुणवत्ता की जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान हर दिन मुंबई में कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स के लिए 5000 खाने के पैकेट बंटवा रहे हैं।

सरकार के साथ-साथ आम लोग भी इस जंग के खिलाफ लोगों का सहारा बन रहे हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी सलमान खान कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.