After Header-1

रेलवे ने शकूरबस्‍ती में तैयार किये 50 आईसोलेशन कोच, मरीजों के लिये 800 बेड

नई दिल्ली : दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के चलते रेलवे ने भी कोविड केयर सेंटर स्थापित किए हैं। कोविड केयर सेंटर वाले आइसोलेशन कोच रेलवे की ओर से तैयार किए गए हैं। इन आइसोलेशन कोच में कोविड पेशेंट की भर्ती भी होने लगी है। उत्तर रेलवे की ओर से 50 आइसोलेशन कोच में 800 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
उत्तर रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली के लोगों को अतिरिक्‍त सेवा प्रदान करने के उद्देश्‍य से राज्‍य सरकार की मांग पर कोविड केयर सेंटरवाले 50 आइसोलेशन कोच उपलब्‍ध कराये हैं। ये 50 आइसोलेशन कोच दिल्‍ली में शकूरबस्‍ती में लगाए गए हैं।
उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि 800 बिस्‍तरों की सुविधा वाले इन डिब्‍बों के रख-रखाव के लिए शकूरबस्‍ती में बुनियादी सुविधाएं उपलब्‍ध हैं. साथ ही एम्‍बुलेंस के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्‍ध हैं । कूरबस्‍ती स्थित कोविड केयर सेंटर में अब तक कुल 3 मरीज भर्ती किए गए हैं। आईसोलेशन कोच सेंटर में रोगियों को स्वास्थ्यकर तथा गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.