After Header-1

त्रिवेंद्र ने अधिवक्ता परिषद को दी शुभकामनाएं

देहरादून । भारतीय अधिवक्ता परिषद की उत्तराखंड इकाई ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से नेहरू कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की । परिषद ने पूर्व मुख्यमंत्री को चैत्र शुक्ल नववर्ष के उपलक्ष में शुभकामनाएं दी । साथ ही अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद द्वारा संचालित न्याय प्रवाह पत्रिका की एक प्रति भेंट की ।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिवक्ता परिषद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह गरीबों और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए काम करें । अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री अनुज शर्मा और देहरादून जिले के महामंत्री नितिन वशिष्ठ ने बताया कि न्याय प्रभाव पत्रिका पूरे भारतवर्ष में लोकप्रिय है बड़ी संख्या में देश भर में इसके सदस्य हैं। पत्रिका अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों के लिए लाभकारी है । इस मौके पर उपाध्यक्ष वीके शर्मा , मंत्री अस्मित सिंह मक्कड़, केतन जैन व अजय भट्ट मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.