After Header-1

CM ने आश्रम के बच्चों संग मनाया जन्मदिन, त्रिवेंद्र ने दी शुभकामनाएं

देहरादून : CM तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को अपना 57वां जन्मदिन श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने श्री तीरथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

CM ने आश्रम के बच्चों संग मनाया जन्मदिन, त्रिवेंद्र ने दी शुभकामनाएं श्री तीरथ का जन्म 09 अप्रैल 1964 के दिन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद अंतर्गत, सीरों, पट्टी असवालस्यूं में हुआ था। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री, श्री नड्डा, राजनाथ सिंह, रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वयं तीरथ कैबिनेट केसदस्यों के अलावा, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी आदि ने भी शुभकामनाएं दी। श्री तीरथ सुबह सबसे पहले श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम देहरादून पहुंचे। जहां जन्मदिन पर आयोजित यज्ञ में उन्होंने हिस्सा लिया। आश्रम के बच्चों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। यहां उन्होंने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.