कोरोना टीका लगाने के बाद महिला हुई बेहोश, मचा हड़कंप

बागेश्वर । कोरोना वेक्सिन लगाने के बाद 5२ वर्षीय महिला केबेहोश होने से वैक्सीनेशन सेंटर में हड़कंप मच गया। नगरपालिका परिसर वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण  के दौरान एक महिला बेहोश हो गई।5२ वर्षीय दिव्या देवी दोपहर में वैक्सिन की पहली डोज लगवानेआई थी। टीका लगवाने के कुछ देर बाद वो बेहोश हो गई औरतत्काल 1८ एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। अपर मुख्यचिकित्सा अधिकारी प्रमोद सिंह पांगती ने महिला की जांच के बादमहिला के होश में आने का दावा किया है।उन्होंने कहा कि बेहोशी डर और घबराहट से आने के लक्षण मिलरहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला को 2 मिनट बाद होश आया औरअब वो बिल्कुल स्वस्थ्य है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया ने वैक्शीन को लेकर फिर से डर पैदा कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.