भाजपा श्रीराम के आदर्शों पर चलना सीखे: नरेश टिकैत

Kisan Panchayat किसान पंचायत को संबोधित करते हुये नरेश टिकैत ने शनिवार को कहा , सरकार किसानों के साथ जो छल कपट की राजनीति कर रही है, उसे अब किसान समझ चुका है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। यह लोग अपनी जुबान से हमारे बुजुर्गों रामचन्द्र जी का नाम न लें। श्रीराम का अगर नाम ले रहे हो तो उनके आदर्शों पर चलना सीखो। उन्होने कहा कि भाजपा नेताओं ने रामचन्द्र जी के नाम से सरकार बनाई और आज भी उन्हीं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर गुजरात में कत्लेआम करवाने का आरोप लगाया और कहा गोधरा काण्ड इन्ही की देन है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में हुए दंगों का आरोप भी भाजपा पर मढ़ते हुए कहा ‘‘ हम मुजफ्फरनगर के दंगों के साक्षी हैं गवाही के तौर पर हमने वहां देखा है कि किस तरह से भाजपा द्वारा हिदू मुसलमान की खाई पैदा कर राजनीतिक की जा रही है। किसान नेता ने कहा कि महापंचायत में पहुंचे किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गेंहू खरीद से लेकर किसानों से सम्बंधित सभी समस्याओं के निराकरण के लिए वह सदैव किसानो के साथ है। उनके साथ धोखा नहीं किया जाएगा। किसी के भी बरगलाने में आने की जरूरत नहीं है। भाकियू उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने उपस्थित किसानों से अपनी फसलें काटने के बाद प्रत्येक किसान के घर से एक व्यक्ति को गाजीपुर बार्डर पहुंचने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेंहू खरीद में गड़बड़ी हुई किसानों के साथ अन्याय धोखा हुआ तो अधिकारियों के आ फिसों में गेहूं भरवा दिया जाएगा। महापंचायत में पहुंची पंजाबी गायिका रूपेन्द्र सिंहहांडा ने कहा कि सरकार देश बेंचने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि सरदारों की कौम बलिदान के लिए जानी जाती है। आप जागरूक रहें। यह लड़ाई किसान जरूर जीतेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.