कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति कर लोगों को बांटा : मोदी

Prime Minister Narendra Modi ने असम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर राज्य के लोगों को विभिन्न मोर्चों पर बांटने तथा हमेशा वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। राज्य में विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा के बाद मोदी ने करीमगंज जिले के भटग्राम में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान हरसंभव तरीके से असम को बांटने का काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी मोर्चों पर लोगों को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम न लोगों को व्यक्तिगत तौर पर जोड़ रहे हैं, बल्कि सांस्कृृतिक तौर पर भी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:लोकसभा में राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अचानक श्रद्धांजलि देने लगे

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर असम को पांच दशक तक देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग रखने का प्रयास करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा,  दशकों पहले असम देश के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद वोट बैंक की राजनीति की खातिर असम का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कम होता गया।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 2016 में सत्ता में आने से पहले राज्य में कांग्रेस ने 15 वर्षों तक शासन किया था और आज पार्टी की स्थिति ऐसी हो गयी है कि वह वोट की खातिर कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा,  जो पार्टी इतनी अस्थिर है, वह असम में स्थिर सरकार कैसे दे सकती है। उल्लेखनीय है कि असम में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

Leave a Reply