लोकसभा में राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अचानक श्रद्धांजलि देने लगे

Former Congress President Rahul Gandhi कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को अन्नदाताओं के लिए मेरा 2 मिनट का मौन स्वीकार नहीं है। आपको बता दें कि लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए अचानक से श्रद्धांजलि देने लगे थे। जिस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी और फिर कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था।केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन 112 दिनों से जारी है और अब तक 300 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई है। जिसे लेकर राहुल गांधी ने एक फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि शहीद हुए अन्नदाताओं के लिए मेरा 2 मिनट का मौन भाजपा को स्वीकार नहीं। अपने किसान-मजदूर भाइयों के बलिदान को मैं बार-बार श्रद्धांजलि दूंगा। जो मेरे मौन से डरते हैं, मैं उनसे नहीं डरता! उल्लेखनीय है कि किसान लगातार केंद्र की मोदी सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने यहां तक कहा है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हैं तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह कानूनों में जरूरी संशोधन करने को तैयार है लेकिन वह इसे वापस नहीं लेने वाली है।विपक्ष भी लगातार किसानों के समर्थन में मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि ना डरेंगे, ना झुकेंगे, अत्याचार का सामना सत्याग्रह से करेंगे। तीनों कृषि विरोधी कानून वापस लेने ही होंगे !

Leave A Reply

Your email address will not be published.