राज्य को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दिलायेगा गुड़: योगी

  • राज्य गुड़ महोत्सव 2021′ का शुभारम्भ
  • बचपन में चीनी का दाम ज्यादा और गुड़ का दाम कम हुआ करता था

Chief Minister Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते सूबे में एक नये ब्रांड के तौर पर उभर रहा गुड़ न सिर्फ राज्य को वैश्विक स्तर पर एक नयी पहचान दिलायेगा बल्कि गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में सहायक होगा। श्री योगी ने  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय ‘राज्य गुड़ महोत्सव 2021’ का शुभारम्भ करते हुये कहा कि प्रदेश के 60 लाख किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के प्रयासों से  राज्य गुड महोत्सव एक नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय उत्पाद को मार्केट मिले उसकी ब्रांंड़िग हो सके और वह देश और दुनिया में उत्पाद जाकर के किसान को अधिक से अधिक लाभकारी मूल्य दे सकें, इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं। उन्होने कहा ‘‘ हमारे बचपन में चीनी का दाम ज्यादा और गुड़ का दाम कम हुआ करता था। आज अपने औषधीय गुणों के कारण गुड़ का दाम चीनी की अपेक्षा बढ़ा है। हालांकि अब गुड़ प्रदेश के अंदर नया ब्रांड बन रहा है। प्रदेश के तीन जिलों मुजफ्फरनगर, अयोध्या लखीमपुर में ओडीओपी के रूप में गुड़ को शामिल किया है। विश्वास है कि प्रोडक्ट आप सबके इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करेगा और गन्ना किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने में भी सहायक होगा।  श्री योगी ने कहा कि आज से चार साल पहले गन्ना किसानों की स्थिति खराब थी। पाँच,छह, सात वर्षों तक गन्ना भुगतान नहीं होता था। खांडसारी उद्योग को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। लाइसेंस नहीं मिल पाते थे। हमने सत्ता में आते ही स्थिति बदली। आज आवेदन करने के कुछ ही घंटों के अंदर उसको लाइसेंस भी मिलता है। लाइसेंस शुल्क माफ है। आॅनलाइन व्यवस्था कर दी गई है। 15 किलोमीटर की बजाय 7 किलोमीटर के दायरे में कोई भी खांडसारी उद्योग लग सकता है। उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर,शामली हो अयोध्या, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर जैसे गन्ना बाहुल्य जिले हैं, वहां के किसानों के द्वारा जो गन्ना पैदा किया जाता है, उससे बनने वाला गुड़ न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि देश और दुनिया के स्तर पर भी उनको एक नई पहचान और नया लाभकारी मूल्य दिला रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.