मानव तस्करी : चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर

झारखंड में मानव तस्करी के मामले की जांच कर रहे एनआइए ने कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है। एनआइए ने जिन लोगों के ऊपर चार्जशीट दायर किया है। उसमें मानव तस्कर पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी, के अलावा पन्ना लाल का भाई शिव शंकर गंझु और सहयोगी गोपाल उरांव शामिल है। झारखंड में मानव तस्करी की एनआइए जांच कर रही है। एनआइए मुख्यालय ने झारखंड के बड़े मानव तस्कर माने जाने वाले पन्नालाल के खिलाफ दर्ज मामले की अनुसंधान टेकओवर करने की गुजारिश झारखंड पुलिस से की थी। एनआइए ने टेकओवर करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पन्ना लाल के खिलाफ खूंटी की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में छह अगस्त 2018 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।एनआइए ने इसी प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दो मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले को लेकर एनआइए ने कांड संख्या 1/2020 दर्ज किया है। एनआईए जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में इस मानव तस्करी रैकेट को चला रहे थे। वे झारखंड के गरीब और निर्दोष नाबालिग लड़कों और लड़कियों को दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आते थे, लेकिन उन्हें कभी वेतन नहीं दिया।
एनआईए के रडार पर मानव तस्कर पन्ना लाल की मोस्ट वांटेड पत्नी सुनीता
झारखंड में मानव तस्करी के मामलों की जांच कर रही एनआइए की रडार पर कुख्यात मानव तस्कर पन्ना लाल की पत्नी सुनीता देवी है। खूंटी जिले के मुरहू की रहने वाली सुनीता देवी को एनआइए ने कांड संख्या 09/2020 में मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.