After Header-1

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1.48 लाख के पार

देश में कोविड-19 के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामलों में  वृद्धि का सिलसिला जारी रहा और अब यह 1.48 लाख के पार पहुंच गया है। विभिन्न राज्यों से  प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 16,886 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 46 हजार 432 हो गया है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 1,48,691 हो गयी है। इस दौरान 11,976 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 36 हजार 432 हो गयी है। इसी अवधि में 141 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 742 हो गया। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.25 और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.33 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है। महाराष्ट्र में इस दौरान सर्वाधिक सक्रिय मामलों में 5,846 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या बुधवार को बढ़कर 59,358 तक पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक (पूरे देश में) 8,807 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 पहुंच गयी है। इस अवधि में 2,772 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गयी है तथा सबसे अधिक 80 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 51,937 तक पहुंच गया। देश का दक्षिणी राज्य केरल कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक है। सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में कुल 59,358 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान संक्रमण के 4,106 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,45,010 पहुंच गयी और 5,885 लोगों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 9,87,720 हो गयी। इसी अवधि में 17 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,137 हो गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 83 और बढ़कर 1,137 पहुंच गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है। यहां जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 200 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,38,373 तक पहुंच गयी है जबकि 115 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,26,216 हो गयी। इस दौरान दो और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,905 पर पहुंच गया है। कर्नाटक में संक्रमण के नये मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में फिर से कमी दर्ज की गयी है। आज 334 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9.49 लाख से अधिक हो गयी लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामले बढ़कर 6,070 के पार पहुंच गये। राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,49,183 हो गयी है। इस दौरान 313 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 9,30,778 हो गयी है। इसी अवधि में छह और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 12,309 हो गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.