After Header-1

योेजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से लागू किया जाए: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण अभियान’ तथा ‘सघन मिशन इन्द्रधनुष’ के तृतीय चरण का शुभारम्भ करते हुए कहा कि योेजनाओं और कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से लागू किया जाए। श्री योगी अपने सरकारी आवास पर ‘जेई ‘ई-कवच’ मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च किया। उन्होंने ‘खुशहाल परिवार दिवस’ के अवसर पर नव विवाहित दम्पत्तियों को ‘शगुन किट’ वितरित की। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गये कार्यों के सम्बन्ध में एक डॉक्यूमेन्ट्री भी प्रदर्शित की गयी। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को विभिन्न बीमारियों से बचाने तथा उपचार के लिये अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इन योेजनाओं और कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से लागू किया जाए, जिससे प्रदेशवासी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के साथ ही, इस सम्बन्ध में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूूरा लाभ प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत चार वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से इन्सेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। पिछले 40-42 वर्षों से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस का व्यापक प्रभाव था, जिसमें प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हो जाती थी। वर्ष 2017 में प्रदेश में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाकर, अन्य विभागों के पारस्परिक समन्वय से अभियान चलाकर जेई तथा एईएस पर नियंत्रण के प्रयास किये गये। इसके फलस्वरूप इन्सेफेलाइटिस की बीमारी पर 75 प्रतिशत से अधिक तथा इससे होने वाली मृत्यु पर लगभग 95 प्रतिशत तक नियंत्रण किया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.