After Header-1

शिल्पकारों और बुनकरों को प्रोत्साहित करना जरूरी :त्रिवेंद्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्रसिंह रावत ने कहा कि विभिन्न थीम पर आधारित उत्पादों को सही प्लेटफार्म मिलने से राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर हमारे स्थानीय उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी। श्री त्रिवेंद्र ने  सर्वे चौक में संजीवनी फेस्ट कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के विभिन्न थीम पर आधारित उत्पादों को सही प्लेटफार्म मिलने से राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर हमारे स्थानीय उत्पादों को अलग पहचान मिलेगी। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज आफिसर्स वाइफ्स एसोशिएशन एक स्वयं सेवी संस्था है। यह संस्था महिलाओं तथा बालिकाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में 20 सालों से प्रयासरत है। संजीवनी की वर्तमान अध्यक्ष दीपा प्रकाश के प्रयासों से दो दिवसीय संजीवनी फेस्ट का आयोजन किया गया। महिला एवं बालिका विकास को समर्पित संजीवनी कोरोना काल से प्रभावित ग्रामीण दस्तकारी, हस्तशिल्प, आयुर्वेदिक उत्पाद एवं अन्य ग्रामोत्पादों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संजीवनी फेस्ट का शुभारम्भ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शनिवार को किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.