After Header-1

कानून के जरिए देश के दो-तीन उद्योगपतियों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा: राहुल

केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन कानूनों के जरिए देश की रीढ़ को तोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इन कानूनों के जरिए देश के दो-तीन उद्योगपतियों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों को आंदोलनजीवी कहकर उनका अपमान किया है। कृषि को देश और दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इसे देश की 40 प्रतिशत जनता से छीनकर दो-तीन उद्योगपतियों को देना चाहते हैं।
‘‘कृषि दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार है और यह 40 लाख करोड़ रुपये का व्यवसाय है। नरेन्द्र मोदी यह कानून इसलिए लाए हैं ताकि वह इस व्यापार को हिंदुस्तान की 40 प्रतिशत आबादी से छीन कर हिंदुस्तान के दो-तीन सबसे बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे सके। यही इन तीन कानूनों का लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये कृषि क्षेत्र हिंदुस्तान की जनता को रोजगार देता है। इसके बिना हिंदुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा। जो आपका है, उसे प्रधानमंत्री मोदी दो लोगों को दे रहे हैं। युवाओं का भविष्य उनसे छीना जा रहा है। हिंदुस्तान की रीढ़ की हड्डी को आपकी आंखों के सामने तोड़ा जा रहा है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘यह नयी बात नहीं है। इसकी शुरुआत मोदी ने नोटबंदी से की। आपकी जेब से पैसा निकालकर उन्हीं दो-तीन उद्योगपतियों को दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.