After Header-1

लम्बे अरसे के बाद फिल्म बॉम्बे बेगम्स में नजर आएंगी पूजा भट्ट

फिल्मों से दूर चल रही जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ में काम करती नजर आयेगी।  अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बांबे बेगम्स’रिलीज होने वाली है। सीरिज का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शित किया गया। पूजा भट्ट लंबे अरसे के बाद फिल्मों में नजर आयेगी। फिल्म की कहानी पांच मॉडर्न इंडियन वुमंस जो कि बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, पर आधारित है। सफलता और शक्ति इनकी मंजिल है। पूजा भट्ट ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘‘उठो और छा जाओ। उस औरत से अधिक ताकतवर कोई नहीं, जिसने खुद को बनाया हो। कहना ठीक होगा लो मैं लौट आई हूं। ‘बांबे बेगम्स’  का बहुत शुक्रिया। ‘बांबे बेगम्स’ का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.