After Header-1

किसान आंदोलन के समर्थन में आ रहे ट्वीट पर शाह ने दी अपनी प्रतिक्रिया

नयी दिल्ली: Home Minister Amit Shah supported the farmer movement from abroadगृह मंत्री अमित शाह ने विदेशों से किसान आंदोलन के समर्थन में आ रहे ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है। कोई प्रोपेगेंडा भारत को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है। प्रोपेगेंडा भारत की प्रगति का भविष्य नहीं तय कर सकता। भारत प्रगति हासिल करने के लिए पूरी तरह एकजुट है।गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी दिया हुआ था। बता दें कि विदेशों से आ रही टिप्पणियों को लेकर विदेश मंत्रालय ने भी सख्त प्रतिक्रिया जाहिर की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.