After Header-1

ईरान ने पाकिस्तान पर की सर्जिकल स्ट्राइक

ईरान ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है और अपने दो सैनिकों को छुड़ा ले गए।  ईरान ने पाकिस्तान में घुसकर अपने सैनिकों को छुड़ाया और आतंकवादियों को भी ठिकाने लगा दिया।बता दें कि आतंकवादियों ने साल 2018 में ईरानी सैनिकों का अपहरण कर लिया था। जिन्हें छुड़ाने के लिए ईरान ने सर्जिकल स्ट्राइक की। इस दौरान आतंकवादियों को कवर फायर दे रहे पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए।पाकिस्तान के आतंकवादियों को नेस्तानबूत करने के लिए ईरान ने गुप्तचरों और सैन्यकर्मियों की मदद ली और आतंकवादियों का पता लगाया। जिन्होंने ईरानी सैनिकों को अपनी गिरफ्त में रखा हुआ था। हालांकि पाकिस्तान के लिए यह कोई नई बात नहीं है। क्योंकि पहले भी दो दफा पाकिस्तान में घुसकर अमेरिका और भारत ने आतंकवादियों का खात्मा किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.