लोकसभा में फिर किसानों के मुद्दे पर हुआ हंगामा

Rajya Sabhaराज्यसभा में विपक्षी दलों ने विवादों में घिरे तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर बल देते हुए इस समस्या का स्वीकार्य हल निकालने का सुझाव दिया और सरकार पर कटाक्ष किया कि आत्ममुग्ध सरकारें, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण नहीं कर सकतीं।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि सड़क निर्माण का कार्य रिकॉर्ड 30 किलोमीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच गडकरी ने प्रश्नकाल में कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि भारतमाला परियोजना एक महत्वपूर्ण परियोजना है और यह देश का चेहरा बदल देगी। गडकरी ने कहा कि ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल आठ जनवरी से 15 जनवरी के बीच 534 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है और औसतन 28.5 किलोमीटर सड़क प्रतिदिन बनाई गयी। आज, मुझे जो सूचना प्राप्त हुई है, उसके अनुसार हमारा प्रतिदिन सड़क निर्माण 29.6 किलोमीटर या करीब-करीब 30 किलोमीटर हो रहा है। अभी तक 9,127 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा देश के इतिहास में हासिल किया गया यह सर्वोच्च रिकॉर्ड है। गडकरी ने बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत 30 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है। अब तक 13,521 किलोमीटर सड़कों का काम आवंटित किया गया है, इसमें 4,070 किलोमीटर सड़क का काम पूरा हो गया है और 16,500 किलोमीटर सड़क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि 4,800 किलोमीटर सड़क की के लिए निविदा आमंत्रित की गई हैं। अब तक परियोजना पर एक लाख करोड़ रूपये खर्च हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.