कोरोना: दिल्ली में रिकवरी दर 98 फीसदी के पार

The capital is Delhi राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामले घट कर 1,100 के करीब पहुंच गए हैं। राहत की बात यह भी है कि रिकवरी दर अब भी 98 फीसदी के पार है। दिल्ली में गुरुवार को सक्रिय मामले 14 और घटकर अब 1,194 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 158 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,35,639 तक पहुंच गयी है जबकि 165 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,23,574 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.10 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,871 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 67,234 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.09 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,77,243 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.