16 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीके

नयी दिल्ली:Kovid-19 vaccine to a total of 16 lakh health workers in the country देश में  कुल 16 लाख  स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में लगभग 3,512 सत्रों में लगभग दो लाख (1,91,609) लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 27,920 सत्र आयोजित किए गए हैं। देश में केवल छह दिनों की अवधि में 10 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। यह संख्या अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में टीके लगाये गये लोगों से अधिक है। ब्रिटेन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 18 दिन लगे जबकि अमेरिका को 10 लाख लोगों तक कोरोना वैक्सीन देन में 10 दिन लगे। राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने का आंकड़ा इस प्रकार है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 1,998, आंध्र प्रदेश 1,47,030, अरुणाचल प्रदेश 6,511 ,असम 13,881, बिहार 76,125, चंडीगढ़ 1,502, छत्तीसगढ 28,732, दादरा और नगर हवेली 345, दमन और दीव 283, दिल्ली 25,811 गोवा 1,561, गुजरात 78,466, हरियाणा 71,297, हिमाचल प्रदेश 13,544,जम्मू-कश्मीर 11,647, झारखंड 14,806, कर्नाटक 1,88,971 ,केरल 53,529, लद्दाख 558, लक्षद्वीप 633 ,मध्य प्रदेश 38,278,महाराष्ट्र 99,885 ,मणिपुर 2,319,मेघालय 2,236, मिजोरम 3,979 ,नगालैंड 3,443 ,ओडिशा 1,52,371, पुड्डुचेरी 1,478, पंजाब 30,319 ,राजस्थान 67,270,सिक्किम 960 ,तमिलनाडु 59,226 ,तेलंगाना 1,10,031, त्रिपुरा 14,252 ,उत्तर प्रदेश 1,23,761, उत्तराखंड 10,514, पश्चिम बंगाल 84,505 और टीके लगवाने वाले अन्य 40,144 हैं। देश में कोरोना वायरस से उबरने वाले मामलों की संख्या 10,316,786 हैं, जिसके कारण ठीक होने की रिकवरी दर 96.83 प्रतिशत तक पहुंच गई है और यह लगातार बढ़ रही है। ठीक होने वाले नये मामलों में 84.30 फीसदी योगदान 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का है। एक दिन में स्वस्थ होने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या केरल की है जहां 5,283 रोगी ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र 3,694 का नंबर आता है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,849 नये मामले दर्ज किए गये। नये मामलों का 80.67 फीसदी हिस्सा छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का है। केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक दैनिक नए मामले 6,960 दर्ज किये गये। महाराष्ट्र में 2,697 नये मामले दर्ज किये गये जबकि कर्नाटक में कुल 902 नये मामले दर्ज किये गये। पिछले 24 घंटे के दौरान 155 मौतें हुई हैं और इसमें सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का योगदान 79.35 फीसदी है। महाराष्ट्र में 56 मौतें हुईं। केरल और दिल्ली में क्रमश: 23 और 10 लोगों की मौतें हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.