देश में बड़े स्तर पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है: Nitin Gadkari

नयी दिल्ली: Minister Nitin Gadkari मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश में सड़कों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और मार्च तक प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। श्री गडकरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ  के साथ एक माह तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत करने के बाद कहा कि देश में बड़े स्तर पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और अगले दो माह में हर दिन 40 किलोमीटर सड़क के निर्माण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।  गडकरी का अपने पिछले कार्यकाल से ही यह लक्ष्य हासिल करन का सपना रहा है और इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मार्च में 40 किलोमीटर हर दिन के हिसाब से सड़क निर्माण का सपना पूरा हो जाएगा। इस बीच मंत्रालय से मिली जानकारी में कहा गया है कि पिछले सप्ताह देश में सड़कों का रिकार्ड निर्माण कार्य हुआ है। आठ जनवरी से शुरु हुए सप्ताह के दौरान 534 किलोमीटर यानी हर दिन 28.16 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। पिछले वित्त वर्ष में इस अवधि के दौरान 26.11 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से सड़कों का निर्माण किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.