After Header-1

मन की बात के जरिए आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री लोगों को जागरुक बनाने के लिए अपनी मन की बात कार्यक्रम में लोगों को करते हैं प्रोत्साहित

दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करने जा रहे हैं। यह मन की बात का 71वां संस्करण है।  देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री लोगों को जागरुक बनाने के लिए अपनी मन की बात कार्यक्रम में लोगों को प्रोत्साहित करते हैं।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश और विदेश में जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्बतूर को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।

पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम के लिए 17 नवंबर को लोगों से सुझाव मांगे थेl पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, ‘मन की बात के जरिये हम उत्कृष्ट लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, सामाजिक अच्छे के लिए काम कर रहे हैंl लेकिन, हर एक उदाहरण को साझा करने के लिए, कई ऐसे हैं जो समय की कमी के कारण साझा करने में असमर्थ हैंl लेकिन, मैं बहुत से इनपुट पढ़ता हूं और वे वास्तव में मूल्यवान हैंl

Leave A Reply

Your email address will not be published.