नीतीश ने खेला मास्टरस्ट्रोक, यह मेरा अंतिम चुनाव ,अंत भला तो सब भला

Nitish played masterstroke, this is my last election, well all is well

  • हमारी सरकार ने महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए बहुत काम किए
 विशेष संवाददाता
पटना : आप जान लीजिए आज चुनाव प्रचार का आखरी दिन है। परसों चुनाव है, यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला। आप बताइए वोट दीजिएगा ना, हाथ उठाकर बताइए। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के धमदाहा में जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा। नीतीश कुमार ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए कहा संपूर्ण बिहार के लोगों के प्रेम व सहयोग से मुझे काम करने का अवसर मिला। मैंने हमेशा से सेवा की है। यही मेरा धर्म है। यही मेरा कर्म है। धमदाहा में मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए बहुत काम किए। हमने पहली बार महिलाओं को पंचायत और नगर निकायों में 50% आरक्षण देकर उसकी भागीदारी सुनिश्चित की। पहले लड़कियां मिडिल की पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा पाती थी। हमें पता चला कि ऐसा पोशाक की वजह से है। बाद में हमारी सरकार ने पोशाक योजना शुरू की। इसका असर यह रहा कि लड़कियों की संख्या बढ़ गई। जीविका दीदी के जरिए लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर हुई। बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सन 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और हो रहे विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के दरमियान नीतीश कुमार ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर दी। तीसरा चरण बिहार चुनाव के लिए अति महत्वपूर्ण है।
 धमदाहा की सभा में नीतीश ने कहा सिर्फ महिला बल्कि समाज के हर उस तबके के लिए मैंने सेवा और काम करने की कोशिश की। हमें जब भी मौका मिला काम किया। इस बार भी मौका मिला तो केंद्र सरकार के साथ मिलकर बिहार को और आगे लेकर जाएंगे।

Leave a Reply