भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम : अरोड़ा

कुरुक्षेत्र: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई बेलगाम हो गई है। जहां प्याज ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं वहीं बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड दी है और आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है।
अरोड़ा ने कहा कि पहले ही कोरोना में हुए लॉकडाउन के कारण लोगों का काम धंधा चौपट हो गया और देश में करोड़ों युवक बेरोजगार हो गए। गरीब आदमी का रोजगार छिन गया वहीं अब लगातार महंगाई बढ रही है।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल का भाव काफी कम होने के बावजूद भी देश में पैट्रोल और डीजल के दाम प्रतिदिन बढ रहे हैं। जिसका सीधा प्रभाव आम आदमी पर पड रहा है। सब्जी और खाद्य सामग्री के भाव इसी कारण से बढ़ रहे हैं।
पूर्व मंत्री ने हरियाणा सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि एक ओर तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा लगाते हैं। वहीं दूसरी ओर हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर हरियाणा से बाहर के निवासी आलोक वर्मा को नियुक्ति दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को हरियाणा में कोई ऐसा योग्य व्यक्ति नही मिला जिसे इस पद पर नियुक्त किया जा सके। आलोक वर्मा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार में पहले भी प्रदेश से बाहर के कई लोगों को उच्च पदों पर सरकार ने नियुक्ति दे रखी है और अब हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पद पर भी बाहर के व्यक्ति को नियुक्त कर दिया गया है। अरोड़ा ने इस नियुक्ति पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की चुप्पी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ओर तो ये लोग हरियाणा के युवकों को 75 प्रतिशत नौकरियां देने का वायदा करते हैं और इस संबंध में कानून बनाने की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply