हॉट सीट बना पटना का बांकीपुर

पटना: पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र इस बार सबसे हॉट सीट बन गया है। इस विधानसभा क्षेत्र से राजनीति के दिग्गज और नामचीन लोग खड़े हो रहे हैं। हम बात करते हैं अखबारों में रातों-रात विज्ञापन देकर मुख्यमंत्री पद की दावा ठोकने वाली प्लूरल्स पार्टी की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी की। बता दें अपने आपको भावी मुख्यमंत्री कहने वाली और किसी सार्वजनिक जगहों पर नहीं देखी जाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रही है। इधर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की भी कांग्रेस से दावेदारी तय मानी जा रही है।

इसके अलावे महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा की तेजतर्रार नेता सुषमा साहू भी बाकीपुर सीट से ही चुनाव लड़ रही है। सुषमा साहू के बारे में बता दें कि वो वैश्य समाज से आती है और जब नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई थी तो इनको राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था।

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा की कोई राजनीतिक कैरियर नहीं है और उनकी पहचान सिर्फ शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे के रूप में ही है।

अभी वर्तमान में भाजपा के नितिन नवीन विधायक हैं और नितिन नवीन को ही भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है।

3 लाख 80 हजार वोटर वाले बांकीपुर विधानसभा में 1 लाख 77 हजार महिला वोटर है।ऐसे में यह सीट दिलचस्प और हाँट सीट बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.