After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

जनजातीय गौरव दिवस पर निकल शोभायात्रा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग आफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य की जनजातियो के लोगों ने…
Read More...

नहीं रखें जाएंगे बर्खास्त कर्मचारी , ऋतु खंडूड़ी का एलान

देहरादून।विधानसभा के हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नैनीताल हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद भी नहीं हो पाई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन कर्मचारियों को लेकर विधिक राय ली जा रही है और उसके बाद ही इनके संदर्भ में निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने 2016 के बाद विधानसभा में हुई…
Read More...

अवैध नियुक्तियों को लेकर दायर जनहित याचिका खारिज

नैनीताल ।  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता सचिदानंद डबराल व अधिवक्ता शिव भट्ट को झटका देते हुए सोमवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में तथाकथित अवैध नियुक्तियों के मामले में दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने याचिका को पोषणीयता व लोकस के आधार पर खारिज कर दिया है। मुख्य…
Read More...

छात्राओं से भरी बस ट्रक से टकराई, दो की मौत

सितारगंज। बाल दिवस मनाने नानकमत्ता गुरुद्वारा से लौट रहीं छात्राओं से भरी स्कूल बस की नये गांव के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई जिसमें एक शिक्षिका व एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पर पहुंचे जिलाधिकारी ने घायलों का…
Read More...

दो नाबालिग को अवैध हथियार के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा महंगा

नैनीताल ।  उत्तराखंड के रूद्रपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ पोस्ट वायरल करना दो नाबालिग बच्चों को महंगा पड़ गया। एक अस्पताल में है जबकि दूसरा पुलिस संरक्षण में पहुंच गया। यही नहीं बड़े भाई को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना का है। पुलिस अधीक्षक ने मामले…
Read More...

चरस तस्करी: चार तस्कर गिरफ्तार 

नैनीताल । उत्तराखंड के बागेश्वर में मादक द्रव्य निरोधक बल व विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 5.788 किलोग्राम चरस के साथ उप्र, बागपत के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर पुलिस को लंबे समय से उत्तराखंड के बाहर के तस्करों के…
Read More...

हिमाचल प्रदेश : ईवीएम की सुरक्षा के लिए 26 सौ जवान तैनात

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब ईवीएम की पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी करते हुये 2600 जवान ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने सोमवार को यहां देते हुये कहा कि प्रदेश 68 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान करवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा…
Read More...

शुगर पर नियंत्रण के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी

देहरादून । दून मेडिकल कॉलेज में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से सोमवार को विश्व मधुमेह दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मधुमेह रोग के प्रकार, कारण, उपचार, जांच एवं नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी दी गई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि गैर संचारी रोगों में मधुमेह का…
Read More...

खेल हमें सिखाता है अनुशासन एवं धैर्य: रेखा आर्य

देहरादून। बाल दिवस के मौके पर परेड ग्राउंड में बालक एवं बालिका निकेतन के बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या और विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने शिरकत की। जहाँ बाल दिवस के अवसर पर आज कई खेल…
Read More...

‘दिल के कोने में’ का विमोचन

नयी दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कवियित्री कुसुम चौहान की काव्यकृति 'दिल के कोने में' का विमोचन नई दिल्ली के हिमालय भवन में किया। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि कुसुम चौहान ने अपनी पुस्तक में नारी के मन की भावनाओं और संवेदनाओं को बहुत ही सुंदर अभिव्यक्ति…
Read More...