After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

वनाग्नि का दौर जारी, सात मई से बूंदाबांदी और झक्कड़ की संभावना

देहरादून।  राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सड़कों और वनाग्नि के बारे में जानकारी दी गई है। जहां देहरादून में व्यवस्थाएं ठीक हैं वहीं पिथौरागढ़ में रावल गांव वन पंचायत में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। वन विभाग की टीम वहां पहुंच चुकी है। इसी तरह पौड़ गढ़वाल के सिविल सोयम वन प्रभाग के अंतर्गत थपलियाल…
Read More...

चारधाम यात्रा : धामों के कपाट खुलने के दिन हेलीकाप्टर से की जायेगी पुष्प वर्षा

देहरादून। धामी सरकार 10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की सभी तैयारियाें को लेकर मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख लेकर यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं। धामों के कपाट खुलने के दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। इस…
Read More...

मसूरी में वाहन खाई में गिरा, रुड़की में बस चेक पोस्ट पर चढ़ी, पांच की मौत

मसूरी/रुड़की। उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास आज सुबह लगभग पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। इसके अलावा रुड़की में…
Read More...

 इतिहास के पन्नों में दर्ज़ कफ्फ़ू चौहान की वीरता और बहादुरी की याद दिलाता है उप्पू गढ़ मेला

शीशपाल गुसाईं देहरादून।  टिहरी गढ़वाल जिले के उदयपुर परगना के जुवा पट्टी में गंगा भगीरथी नदी के किनारे ऊंचे टीले पर स्थित उप्पूगढ़ किले की कहानी स्वतंत्रता की भावना और पराधीनता के विरुद्ध विद्रोह की मिसाल है। उन दिनों उप्पूगढ़ का शासक चौहान वंश का एक युवक कफ्फू चौहान था, जो अपने किले की…
Read More...

24 घंटे में 64 बार धधके उत्तराखंड के जंगल, तीन जिंदा जले

देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग शुक्रवार को और तेज हो गई है। वन विभाग के लिए जगलों की आग आफत बनती जा रही है। पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 64 नई घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को आग से जलकर तीन लोगों की मौत भी हुई है। उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग ने शुक्रवार को विकराल रूप ले लिया है।…
Read More...

361 सीएचओ की तैनाती को मिली चुनाव आयोग की मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश एनएचएम के अंतर्गत प्रदेशभर में तैनात होंगे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शीघ्र ही 361 सीएचओ की तैनाती की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर…
Read More...

उत्तराखंड : आगजनी में 1011.328 हेक्टेयर वन संपदा नष्ट

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों से लगी आग लगातार बढ़ रही है। अपने सुरम्य परिदृश्य और हरे-भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध पहाड़ी राज्य में एक ऐसी आपदा आ रही है, जिसने पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने के साथ कई वनस्पतियों और जीवों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। इस वर्ष भी गर्मी बढ़ाने के साथ जंगल में आग लगने…
Read More...

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 18 लाख पार, मई तक फुल

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। गुरुवार को पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख के पार पहुंच गया है। इनमें यमुनोत्री के लिए 299369, गंगोत्री के लिए 338202, श्री केदारनाथ के लिए 651193, श्री बद्रीनाथ के लिए 550710 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 33768 पंजीकरण हुए हैं। कुल 1873242 श्रद्धालु अब तक…
Read More...

वाह जिंदगी वाह’कार्यक्रम में जीवन जीने की कला सिखा गई बीके शिवानी

शिवानी को सुनने के लिए रुड़की में उमड़ा जनसैलाब रुड़की।प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्‍वविद्यालय की अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक वक्ता और प्रेरक वक्ता राजयोगिनी बीके शिवानी ने कहा कि हम परिस्थितियों के गुलाम हो गए हैं और हमें मन की गुलामी से मुक्ति पाकर ही आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकते हैं।…
Read More...

उत्तराखंड : पहाड़ी इलाकों में तेज हवा और बारिश की संभावना, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मैदानी जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। तपती गर्मी के बीच उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश का अनुमान है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट के आसार हैं। इससे…
Read More...