After Header-1
Browsing Category

देश

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज पटना तक, जेपी गोलंबर पर क्या हुआ?

पटना। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब बिहार की राजधानी पटना तक पहुंच गई है। बुधवार को पटना के जेपी गोलंबर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
Read More...

असम में बाढ़ का कहर, एक दिन में 21 मौतों ने बढ़ाई चिंता

गुवाहाटी। असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है। पड़ोसी राज्यों अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हो रही भारी वर्षा का असर भी असम पर पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हुई है। इसके…
Read More...

संसद में फिर बवाल, आखिर क्यों ठप हुई दोनों सदनों की कार्यवाही?

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को मिला। नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों के साथ कथित पुलिस झड़प को…
Read More...

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: विधानसभा सत्र से AI क्लासरूम तक क्या-क्या बदला?

झारखंड सरकार की मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 49 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित होगा। इस दौरान कुल पांच…
Read More...

डॉलर के मुकाबले फिर फिसला रुपया, जानिए क्यों बढ़ा दबाव

वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की ओर निवेशकों के बढ़ते रुझान के बीच मंगलवार को भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 96.42 प्रति डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। विदेशी मुद्रा…
Read More...

पंढरपुर ISKCON में आया 10 लाख का रोबोटिक हाथी, श्रद्धालु देखकर रह गए हैरान

महाराष्ट्र के पंढरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में स्थापित अत्याधुनिक रोबोटिक हाथी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्राकृतिक हाथी की तरह दिखने और उसकी कई गतिविधियों की नकल करने वाला यह कृत्रिम हाथी भाजपा सांसद और वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी की ओर से मंदिर को भेंट किया गया है।…
Read More...

कौन हैं गीतांजलि आंग्मो? वांगचुक के आंदोलन की कमान संभालने वाली शख्सियत

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे सीजेपी के आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो चर्चा का केंद्र बन गई हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के चलते आंदोलन की जिम्मेदारी अब…
Read More...

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, दोषियों के लिए मांगी सबसे कड़ी सजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक की घटनाओं को देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर अपराध बताते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ वकीलों से अपील की कि वे इस तरह के मामलों में आगे आकर दोषियों को सख्त कानूनी सजा दिलाने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में…
Read More...

NEET विवाद पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, छात्रों के लिए पीएम मोदी से की खास अपील

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीट परीक्षा विवाद और 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को लेकर चिंतित छात्र किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि बेहतर और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की…
Read More...

पुंछ में बारिश बनी काल, भूस्खलन में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सोमवार को जिले के लोरान गांव के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुए भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ की चपेट में आने से मिट्टी का एक मकान ढह गया, जिससे उसमें मौजूद सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर…
Read More...