Browsing Category

देश

ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ की अहम बैठक, व्यापार समझौते पर जल्द मुहर लगने की उम्मीद!

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लंबे समय से लंबित **मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की ब्रसेल्स यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच एफटीए से जुड़े बचे हुए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह बातचीत 26 से 28 अक्टूबर तक हुई,…
Read More...

डीएमएफ घोटाले की जांच में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों से दस्तावेज जब्त!

छत्तीसगढ़ में खनन से जुड़े  डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले की जांच में बुधवार सुबह एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने बड़ा एक्शन लिया। तड़के छह बजे से ही रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और कुरूद में ठेकेदारों व सप्लायरों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई। कुल 12 कारोबारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई…
Read More...

टी-ट्वेंटी चैंपियनशिप,2025 का शुभारंभ

रुड़की।फैशन मावेरिक क्रिकेट क्लब द्वारा टी-ट्वेंटी चैंपियनशिप,2025 के उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के क्रिकेट मैच के आयोजनों का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है,बल्कि युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित करना…
Read More...

रुड़की में युवक की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव—पूरे इलाके में मचा हड़कंप!

रुड़की। शहर के निकटवर्ती रामपुर गांव में एक युवक की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर में रविवार रात गन्ने के खेत में एक युवक का गला कटा शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशु (18 वर्ष), पुत्र इसरार निवासी रामपुर के रूप में…
Read More...

29 से 31 अक्टूबर तक मोंथा चक्रवात का असर, किसानों में बढ़ी चिंता—जानें किन जिलों में बरसेगा पानी!

लखनऊ। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब (Deep Depression) अब तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान “मोंथा” (Cyclone Montha) में बदल रहा है। यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के आसपास 28 अक्टूबर की शाम या रात तक दस्तक दे सकता है।…
Read More...

छठ महापर्व का भव्य समापन: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते उमड़ा आस्था का सैलाब!

नई दिल्ली/लखनऊ। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथा और अंतिम दिन है। देशभर में छठ व्रतियों ने उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का समापन किया। सुबह से ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। चार दिनों तक…
Read More...

विजिलेंस का छापा: रिश्वत लेते पकड़े गए वनकर्मी, विभाग ने तुरंत किया निलंबन

चंपावत। रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप में पकड़े गए दो वनकर्मियों पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। पिथौरागढ़ के डीएफओ आशुतोष सिंह, जो वर्तमान में चंपावत वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, ने दोनों आरोपितों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने उनकी जगह नए कर्मचारियों…
Read More...

इंदिरापुरम में खुला 1200 बेड का सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ

गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अत्याधुनिक यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पूरे ट्रांस हिंडन क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया, जबकि यातायात के लिए कई मार्ग डायवर्ट किए गए। राष्ट्रपति…
Read More...

बीएसएफ-सीआरपीएफ में बढ़ा भारतीय नस्ल के श्वानों का इस्तेमाल, मुधोल हाउंड ने जीता पुरस्कार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 127वें एपिसोड में सुरक्षा बलों में भारतीय नस्ल के श्वानों को अपनाने और प्रशिक्षित करने की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि लगभग पांच साल पहले उन्होंने देशवासियों और सुरक्षा बलों से भारतीय नस्ल के श्वानों को अपनाने और…
Read More...

इंदापुर बस स्टैंड पर बस जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

मुंबई/पुणे। पुणे जिले के इंदापुर बस स्टैंड पर खड़ी एक एसटी बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस देखते ही देखते पूरी जलकर राख हो गई। लेकिन सौभाग्य से बस में सवार करीब 50 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की छानबीन इंदापुर पुलिस स्टेशन की टीम कर…
Read More...