After Header-1
Browsing Category

देश

उदयपुर : कट्टरपंथियों से है कन्हैया के हत्यारों के संबंध, पाकिस्तान कनेक्शन भी

नयी दिल्ली। उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या करने वालों के संबंध कट्टरपंथी संगठन से होने की बात सामने आई है। एनआईए की पूछताछ में हत्या के आरोपियों से पूछताछ जारी है।  मंगलवार को 38 वर्षीय भीलवाड़ा निवासी रियाज अटारी और 39 वर्षीय उदयपुर निवासी घोस मोहम्मद ने दर्जी कन्हैया लाल का चाकू से सिर काट दिया।  …
Read More...

भास्कर खुल्बे को सरकार ने बनाया पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने भास्कर खुल्बे को पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी बनाया है। भास्कर खुल्बे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व सलाहकार रह चुके है। पिछले कुछ दिनों से भास्कर खुल्बे उत्तराखंड में ही थे। इसी बीच खुल्बे  की सीएम धामी से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद ही सीएम ने भास्कर खुल्बे…
Read More...

चुनाव आयोग ने की घोषणा, छह अगस्त को होगा उपराष्ट्रपति का चुनाव

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज उपराष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। छह अगस्त को होगा चुनाव । कार्यक्रम के अनुसार पांच जुलाई को उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी और उसके बाद से नामांकन प्रारंभ हो जाएगा और नामांकन की आखिरी तारीख 19 जुलाई होगी। उम्मीदवार स्वयं अथवा उनके प्रस्तावक…
Read More...

सैनिक ने विवाहिता से की दोस्ती और जबरन बनाए शारीरिक संबंध , न्यायालय ने खारिज की अग्रिम जमानत

नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी की अदालत ने विवाहिता से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपित होशियार सिंह उर्फ हर्षित सिंह का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है। इसके बाद आरोपी पर अभियोग दर्ज होने के 4 माह बाद गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।…
Read More...

पहाड़ी अंजीर से बने उत्पाद, जिलाधिकारी ने किए लांच

पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने बेडू (पहाड़ी अंजीर) से बने जैम, चटनी एवं जूस उत्पादों को विकास भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में लांच किया। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि विभाग, उद्यान विभाग और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के…
Read More...

दो दिवसीय चिंतन शिविर का होगा आयोजन, शिक्षा पर होगा मंथन :शिक्षा मंत्री

देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर आगामी एक एवं दो जुलाई को देहरादून में शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें शिक्षा विभाग के ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चिंतन शिविर के प्रथम दिन मुख्यमंत्री तथा दूसरे दिन राज्यपाल बतौर मुख्य…
Read More...

मानसून आते ही ग्रामीणों की बढ़ जाती हैं धडकन, कई सालों से विस्थापन के इंतजार में हैं 58 परिवार

बागेश्वर । मानसून प्रारंभ होते ही कपकोट तहसील के अंतर्गत ग्राम कुंवारी में निवास कर रहे ग्रामीणों के सिर पर मौत का साया मंडराने लगता है। हालांकि प्रशासन ने पूरे गांव को विस्थापित करने की योजना बनाई है। लेकिन, अब तक मात्र 18 परिवारों का ही विस्थापन हो पाया है। शेष 58 परिवारों को विस्थापन के लिए बजट…
Read More...

महाराष्ट्र पुलिस आरोपित की तलाश में पहुंची हल्द्वानी, सेंट्रल जेल में बंद था

हल्द्वानी । महाराष्ट्र की पुलिस एक आरोपित की तलाश के लिए हल्द्वानी पहुंच गई है। पुलिस पैरोल पर छूटे एक मुजरिम की तलाश कर रही है। यह मुजरिम सजायाप्ता है।हल्द्वानी पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती कारागार में तैनात मंगलराव चौहान हल्द्वानी जीतपुर नेगी निवासी दीपक…
Read More...

हिमाचल : 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 87.5 प्रतिशत विद्यार्थी रहे उतीर्ण 

शिमला । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज वर्ष 2021-22 की दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।  87.5 प्रतिशत विद्यार्थी उतीर्ण रहे। पहले 10 स्थान पाने वालों में 77 विद्यार्थी हैं जिनमें 67 लड़कियां और 10 लड़के हैं। परीक्षा में बैठने वाले 93375 छात्रों में से 78578 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।…
Read More...

बिहार : ओवैसी पर गिरी सियासी बिजली , चार विधायकों ने थामा राजद का दामन

किशनगंज। बिहार में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर सियासी बिजली गिर गई है। उनके चार विधायकों ने लालू यादव की पार्टी राजद का दामन थाम लिया है। अब आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। एआइएमआइएम के चार विधायकों को मिलाकर आरजेडी ने वह आंकड़ा पार कर लिया है। हाल में आरजेडी ने बोचहां…
Read More...