बिहार : ओवैसी पर गिरी सियासी बिजली , चार विधायकों ने थामा राजद का दामन

किशनगंज। बिहार में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर सियासी बिजली गिर गई है। उनके चार विधायकों ने लालू यादव की पार्टी राजद का दामन थाम लिया है। अब आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।

एआइएमआइएम के चार विधायकों को मिलाकर आरजेडी ने वह आंकड़ा पार कर लिया है। हाल में आरजेडी ने बोचहां विधानसभा उपचुनाव भी जीता था। इसके साथ अब 80 सदस्‍यों के साथ आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है।

चारों विधायकों की एक तस्वीर भी सामने आ गई है जिसमें उन्हें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मिठाई खिलाते दिख रहे हैं। ओवैसी को झटका देकर लालू यादव की पार्टी राजद में शामिल होने वाले चार विधायकों में कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट विधानसभा से विधायक शाहनवाज आलम, पूर्णिया के बायसी सीट से विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज विधानसभा सीट से विधायक अनजार नईमी शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.