बिहार विधानसभाः सत्ता पक्ष के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा

प्रसाद यादव की पर्यटन मंत्री पर की गई टिप्पणी से बिहार विधानसभा में  सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा में सोमवार को जब गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर दे रहे थे उसी दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री यादव ने पूरक प्रश्न पूछा और टिप्पणी की, आपको (श्री प्रमोद कुमार) को कैसे मंत्री बना दिया गया है वह यहीं नहीं रुके और कटाक्ष करते हुए कहा, कैसे-कैसे लोगों को मंत्री बना दिया जाता है। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने श्री यादव की गन्ना उद्योग मंत्री के खिलाफ की गई टिप्प्णी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सदन में गलत परिपाटी स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता लगातार तीन दिन से सत्ता पक्ष के नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ बीच-बीच में अवांछित टिप्पणी करते रहे हैं लेकिन आसन की ओर से उन्हें ऐसा करने से रोकने का सख्त प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सदन में वह अपमानित होने के लिए नहीं बैठे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.