After Header-1
Browsing Category

देश

सांप ने बच्ची को डसा,मौत

खटीमा। सांप ने बच्ची को डस लिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मंगलवार की देर शाम बानूसी(झनकट) निवासी योगेंद्र सिंह भाटिया की दो वर्षीय पुत्री अरन्या को घर पर सांप ने डस लिया। परिजन बच्ची को आनन-फानन में उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे…
Read More...

नौकरियों में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से चार सप्ताह में किया जवाब तलब

देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली होने और सहकारी बैंकों में नौकरियों में अनियमितता को लेकर तल्ख तेवर अपनाए हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिये हैं कि वह बताएं कि धांधलियों के संबंध में अब तक क्या कार्रवाई की गयी है। राज्य सरकार को चार सप्ताह में जवाब देना होगा।…
Read More...

डॉ. अमोल कोल्हे महाराष्ट्र प्रदेश राकांपा का प्रचार प्रमुख नियुक्त

मुंबई। शिरूर सांसद डॉ. अमोल कोल्हे को महाराष्ट्र प्रदेश राकांपा का प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की मंजूरी के बाद नियुक्ति की गई है। राकांपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर आज किए गए ट्वीट के अनुसार, इस संबंध में नियुक्ति पत्र…
Read More...

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेजों का ढांचा होगा मजबूतः डॉ. धन सिंह रावत

कहा, आईएनसी मानकों के अनुरूप जुटाये जायेंगे संसाधन देहरादून। सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, स्कूल, पैरामेडिकल कॉलेज एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटरों में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही आवश्यक संसाधन भी जुटाये जायेंगे, ताकि ये सभी संस्थान आईएनसी मानकों पर खरा उतर सके। आईएनसी की मान्यता मिलने…
Read More...

भाजपा, भाजपा ना रही; एनडीए, एनडीए ना रहा!

राजेन्द्र शर्मा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के शोर शराबे के बीच, इसकी ओर शायद ही किसी का ध्यान गया होगा कि जिस सरकार की सालगिरह इतनी धूम-धाम से मनाई जा रही थी, उसके नाम के आगे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए का अगल्ला जुड़ा हुआ है। यह इसलिए कि मोदी राज के नौ साल में न सिर्फ एनडीए के…
Read More...

लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा: दीपिका पांडेय

देहरादून। आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर उत्तराखंड कांग्रेस के द्वारा देहरादून के गांधी पार्क में गांधी मूर्ति के समक्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी सदा बरकरार रखने के विरोध में और राहुल गांधी के साथ…
Read More...

लश्कर-ए-तैयबा के पांच सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के खाग इलाके में आतंकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकियों की पहचान भाटनगान खाग के निवासी रोउफ अहमद…
Read More...

भारी बारिश के दृष्टिगत राज्य सरकार ने जारी किए आपदा राहत दूरभाष नम्बर

 उत्तराखंड प्रदेश के अलावा हिमाचल में फंसे राज्य के लोग कर सकते हैं इन नम्बरों पर सम्पर्क  मुख्यमंत्री ने बारिश के दृष्टिगत प्रदेशवासियों एवं तीर्थयात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने की, की है अपील देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में बीते दिनों से हो रही…
Read More...

नवनिर्मित पुस्तकालय एवं वेबसाइट का राज्यपाल ने किया लोकार्पण

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को विधानसभा में उत्तराखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित पुस्तकालय एवं नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे। नवनिर्मित पुस्तकालय में लगभग 20 हजार…
Read More...

पटना पुलिस ने किया किसानों पर लाठीचार्ज, विधानसभा का कर रहे थे घेराव

पटना। किसान सलाहकारों ने विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की है, जिसके बाद पटना पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज कर किसान सलाहकारों को तितर बितर कर दिया गया है। दरअसल किसान सलाहकार जनसेवक का दर्जा देने की मांग कर रहे है। इसी मांग को लेकर वो घेराव करने निकले थे। हालांकि पटना पुलिस…
Read More...