सांप ने बच्ची को डसा,मौत

खटीमा। सांप ने बच्ची को डस लिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
मंगलवार की देर शाम बानूसी(झनकट) निवासी योगेंद्र सिंह भाटिया की दो वर्षीय पुत्री अरन्या को घर पर सांप ने डस लिया। परिजन बच्ची को आनन-फानन में उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.